कोडरमा से लापता 10 बच्चे गया से किए गए बरामद, ग्रामीणों की मदद से किया गया रेस्क्यू
बीते दिनों झारखंड के कोडरमा से गरीब तबकों के 10 बच्चों के लापता होने की खबर सामने आई थी. जिन्हें अब जाकर बिहार के गया से बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने सिर्फ उनके भटकने की जानकारी दी है. वहीं उनके अभिभावक...

Jharkhand (Kodarma): कोडरमा के बिरहोर टोला से लापता हुए 10 बच्चे गयाजी से बरामद किए गए. गया के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, फिलहाल सभी बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है और इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को भी दे दी गई है.
बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 7 बच्चे बरामद किए गए हैं जबकि परैया थाना क्षेत्र से तीन बच्चों की बारामदगी हुई है. सभी बच्चे गांव में भटक रहे थे, जिसमें 7 बच्चे एक शादी समारोह के भोज में खाना खा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने सभी बच्चों को रेस्क्यू किया और फिर पुलिस को सौंप दिया, हालांकि पुलिस ने सभी बच्चों को गया में चाइल्ड होम में रखा गया था.
शुरुआती तौर पर गया पुलिस को यह जानकारी नहीं थी कि सभी बच्चे कहां के हैं. इस कारण दो बड़े बच्चों को औरंगाबाद के बाल गृह में रखा गया है. जबकि तीन बच्चियों को नवादा के बालिका गृह में रखा गया है और पांच छोटे-छोटे बच्चों को गया के चाइल्ड होम में रखा गया है.
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अविनाश कुमार ने बताया कि बच्चों के परिजनों से संपर्क करने का जब प्रयास किया गया. जिसमें भाषा व्यवधान के कारण अधिक जानकारी नहीं मिल पाई. बताया गया कि बच्चों के पिता किसी ईंट भट्ठे पर काम करते हैं, जिनके साथ बच्चे भी ट्रेन में सवार हुए थे. लेकिन अभिभावकों से बिछड़ जाने के कारण बच्चे अलग जगह चले गए और अब जाकर उन्हें बिहार के गया से बरामद किया गया है.
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खाने की तलाश में भटक रहे थे और वे कोडरमा में किसी ट्रेन पर चढ़ गए थे और वह वहां से गया के अलग-अलग स्टेशनों पर उतर गए. जिसके बाद गांव में ही भटक रहे थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा के लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर

Muzaffarpur: 'घूसखोर' थानेदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी के डर से हुए फरार







