
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: "बीजेपी कर रही है उम्मीदवारों की ख़रीद-फरोख़्त"
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि दानापुर से जन सुराज उम्मीदवार अखिलेश कुमार नामांकन करने जा रहे थे, लेकिन बीजेपी नेताओं ने उन्हें रोक लिया. PK ने कहा कि डराने-धमकाने से चुनाव नहीं रुकेंगे, जन सुराज मजबूती से चुनाव लड़ेगी.















