मोतिहारी में मामूली विवाद में उजड़ गया एक परिवार, मारपीट में एक की मौत... परिजनों में मचा कोहराम
मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि राकेश ठाकुर, श्याम बाबू ठाकुर समेत अन्य लोगों ने बिंदा ठाकुर के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनकी बाद में मौत हो गई.

Motihari, Bihar: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में दो पाटीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बैरिया गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि राकेश ठाकुर, श्याम बाबू ठाकुर समेत अन्य लोगों ने बिंदा ठाकुर के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल बिंदा ठाकुर को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फर्जी सिम और साइबर फ्रॉड का कनेक्शन उजागर, जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता

मध्यप्रदेश के बैतूल में प्रेमिका के प्यार में फिल्म शोले का 'वीरू' बना युवक







