'मेलोडी' सेल्फी, डिनर और कार की सैर से परे: क्यों चर्चा में है मोदी-मेलोनी की मुलाकात !
प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान उनका इटली का दौरा अधिक चर्चा का विषय बन चुका है, और चर्चा का केंद्र हैं खुद पीएम मोदी और उनकी इटली की पीएम के साथ दोस्ती.

Melody Meeting: पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी की साथ में साझा की हुई एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें मोदी इटली की पीएम को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं इसी नाम से दोनों को एक साथ पुकारा भी जाता है.
भारत और इटली के राजनीतिक संबंधों के अलावा पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मित्रता की चर्चा सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. किसी भी सोशल मीडिया पर नजर डालिए दोनों राष्ट्राध्यक्षों चर्चा का विषय बने हुए हैं. बताते चलें कि पीएम मोदी यूएई, नीदरलैंड और नॉर्वे के दौरे के बाद इटली पहुंचें हैं. इन विदेश यात्राओं से पहले पीएम ने भारतीयों से सात सूत्री अपील की थी. जिनमें विदेश यात्राएं एक वर्ष तक न करने की अपील भी शामिल थी.
ध्यान आकर्षित करती तस्वीरें
लेकिन तस्वीरों और ऑनलाइन चर्चा से परे, दोनों नेताओं के बीच बैठक एक अधिक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश करती दिख रही है, जिसमें दोनों पक्ष भारत-इटली संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक आकार देने के लिए प्रयासरत हैं.
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार (19 मई) को अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में रोम पहुंचे और उनका स्वागत उनकी इतालवी समकक्ष मेलोनी ने एक पोस्ट के जरिए किया, जो देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गई. प्रधानमंत्री के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा: "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!"
रोम में हुई यात्रा ने ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया
लैंडिंग के बाद, पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के प्रतिष्ठित एम्फीथिएटर कोलोसियम जाने से पहले डिनर किया, जो उनकी व्यापक रूप से साझा की गई तस्वीरों की पृष्ठभूमि में जगमगा रहा था. यह मुलाकात जल्द ही ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई, और उपयोगकर्ता उनकी पिछली मुलाकातों के बाद पहली बार सामने आए "मेलोडी" घटनाक्रम पर फिर से चर्चा करने लगे.
बाद में मोदी ने उस शाम की तस्वीरें साझा कीं और संकेत दिया कि एजेंडा औपचारिक कार्यक्रमों से कहीं अधिक व्यापक था. उन्होंने कहा, "हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए. आज की हमारी बातचीत के लिए उत्सुक हूं, जहां हम भारत-इटली की दोस्ती को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे."
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम की आलोचना करते हुए ट्वीटर (X.com) में लिखा-
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

केरल में आज से वीडी सतीशन सरकार का आगाज, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

UAE के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट में ड्रोन हमला, बाहरी हिस्से में हमले के कारण लगी आग







