
राजद प्रमुख फिर होंगे तेजस्वी को लॉन्च करने में फेल : अमित शाह ने महागठबंधन पर किया तीखा प्रहार
विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी और कांग्रेस ने बिहार को केवल भ्रष्टाचार और घोटालों की सौगात दी. चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब्स, आईआरसीटीसी, अलकतरा और राहत घोटाले ने बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाया, जबकि मोदी-नीतीश की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुख शासन दिया.














