
आजादी की पहली रात से चली आ रही पूर्णिया की ये आधी रात वाली अनोखी परंपरा
पूर्णिया के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्रि 12:01 बजे तिरंगा फहराया गया। बताया जाता है कि यह परंपरा 1947 में देश की आजादी की घोषणा के बाद शुरू हुई थी और आज तक जारी है।










