शादी की खुशियां 24 घंटे भी नहीं टिकीं, मंदिर गई दुल्हन फिर घर लौटी अर्थी पर
पूर्णिया में प्रेम विवाह के अगले ही दिन नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति के मुताबिक, मंदिर में पूजा के दौरान अचानक उसके सिर में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़ी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


पूर्णिया: पूर्णिया से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के महज 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक और युवती ने एक दिन पूर्व सावन के दूसरे सोमवार को पूर्णिया सिटी काली मंदिर में प्रेम-प्रसंग के बाद विवाह किया था.
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
शादी की खुशियां अभी सिमटी भी नहीं थीं कि अचानक युवती की तबीयत बिगड़ गई. पति युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ और मंदिर के सीढ़ी पर वह अचानक गिर पड़ी. आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूर्णिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पति ने बताया कि उनका करीब दो साल से अधिक पड़ोसी में उक्त लड़कीं से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोमवार को घर से भाग कर पूर्णिया सिटी काली मंदिर में शादी किये.मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो सिर में दर्द होने लगा, फिर वह गिर पड़ी.
मौत की वजह पर अभी तस्वीर साफ नहीं
GMCH आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया. वहीँ युवती की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल खबर लिखे जाने तक लड़की के एक परिजन जीएमसीएच पहुंच कर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है. परिजन ने GMCH टीओपी पुलिस को आवेदन दे कर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। नवविवाहिता की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन मौत की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के बाद ही हो सकेगा।
(पूर्णिया से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आठ दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण, शोभा की वस्तु बनी जल मीनार!

‘पहले घर दो, फिर तोड़ो’! दलित परिवारों का बुलडोजर चलने पर छलका दर्द







