सरकार में कितनी लाठियां और आंसू गैस हैं, युवा देखेंगे!, गिरिडीह में गरजे देवेंद्र महतो, दी झारखंड बंद की चेतावनी
भर्ती सुधार परीक्षा यात्रा को लेकर जेकेएलएम (JKLM) के चर्चित युवा नेता देवेंद्र महतो गुरुवार की सुबह गिरिडीह पहुंचे।


Giridih: भर्ती सुधार परीक्षा यात्रा को लेकर जेकेएलएम (JKLM) के चर्चित युवा नेता देवेंद्र महतो गुरुवार की सुबह गिरिडीह पहुंचे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मीडिया से खास बातचीत करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल कर सत्ता की चूलें हिलाने वाले छात्र नेता ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ तीखा मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि युवाओं का संघर्ष पूरी तरह सफल रहा और भारी दबाव के आगे झुकते हुए हेमंत सरकार को 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने दो टूक कहा कि यह आंदोलन कोई दिखावा नहीं था, बल्कि युवाओं के हक की वास्तविक लड़ाई थी।
'अब देखना है सरकार में कितनी लाठी चलाने की हिम्मत है', उलगुलान की दी चेतावनी
हेमंत सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए देवेंद्र महतो ने कहा कि यदि सरकार ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शी सुधार नहीं किया, तो पूरे राज्य में बड़ा उलगुलान और ऐतिहासिक क्रांति होगी। उन्होंने ललकारते हुए कहा कि झारखंड के युवा अब यह देखना चाहते हैं कि सरकार के तरकश में कितनी लाठियां और आंसू गैस के गोले बाकी हैं। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ और सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो पूरे झारखंड में बड़े पैमाने पर चक्का जाम किया जाएगा और राज्य बंद का भी आह्वान होगा।
जयराम महतो विवाद पर पुलिस महकमे को घेरा, थाने की कार्यप्रणाली पर कसा तंज
विधायक जयराम महतो और राज्य पुलिस के बीच चल रहे ताजा विवाद पर देवेंद्र महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक पुलिस अधिकारी की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि उसने एक जनप्रतिनिधि और जनता के चुने हुए विधायक का निजी कॉल रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने कहा कि गरीबों और युवाओं की आवाज उठाने वाले जयराम महतो को दबाया नहीं जा सकता और इस मामले में पुलिस महकमे को सामने आकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। थानों की कार्यशैली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के थानों की हकीकत यह बन चुकी है कि जहां पैसे लेकर हर बात पर 'था' को 'ना' कर दिया जाता है।
शहर भर में घूमी भर्ती सुधार परीक्षा यात्रा, युवाओं से साधा सीधा संवाद
गुरुवार को गिरिडीह शहर के विभिन्न इलाकों में देवेंद्र महतो की भर्ती सुधार परीक्षा यात्रा का काफिला गुजरा। इस दौरान जगह-जगह बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने उनका स्वागत किया। देवेंद्र महतो ने युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार, पेपर लीक पर रोक और राज्य की परीक्षा एजेंसियों में पारदर्शिता लाने की मांग को लेकर युवाओं को एकजुट रहने का आह्वान किया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नेपाल के पानी से साहिबगंज में हाहाकार!, कारगिल दियारा में भारी कटाव, घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर भागे लोग

CBI के बिछाए जाल में फंसे घूसखोर अफसर!, AG ऑफिस रांची के पास लेखा दफ्तर में छापेमारी, रिश्वत लेते धरे गए अकाउंटेंट







