धुर्वा डैम में युवक ने देर रात लगायी थी छलांग, तक़रीबन 14 घंटे बाद मिला शव
NDRF की टीम धुर्वा डैम से डूबे हुए युवक का शव खोज कर निकला। मामले की चल रही है जाँच, धुर्वा डैम अब कहीं न कहीं बान रहा है सुसाइट पॉइंट।

Ranchi/Jharkhand: राजधानी के धुर्वा डैम में कूदे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। पूरी घटना के बाद अब धुर्वा डैम को लोग सुसाइड प्वाइंट बता रहे है।
मार्च 2026 – 22 वर्षीय छात्रा निमिषा झा का शव डैम से बरामद, प्रारंभिक जांच में सुसाइड की आशंका
अप्रैल 2026 अमन कुमार का शव बरामद, कूदने के बाद NDRF द्वारा शव बरामद किया
2025 पिछले साल के बड़े केस
नवंबर 2025 – कार डैम में गिरने से 3 पुलिसकर्मियों की मौत, बाद में सभी के शव बरामद। इसी घटना में एक और व्यक्ति की तलाश चली, बाद में उसका भी शव मिला।
अप्रैल 2025 (लगभग) – एक व्यक्ति ने डैम में कूदकर आत्महत्या की (सैयूब नामक व्यक्ति)
2025 शुरुआती साल
जनवरी 2025 – लापता छात्रा का शव डैम से बरामद, मामला संदिग्ध/डूबने का था लगातार धुर्वा डैम से शव बरामद हो रहे है। कभी युवती तो कभी युवक डैम में छलांग लगा रहे हैं। धुर्वा डैम से शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लगातार आत्महत्या जैसी घटनाओं की वजह से अब धुर्वा डैम सुसाइड प्वाइंट बनता दिखा रहा है।
ऐसे में पुलिस प्रशासन को इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यहां कोई प्रशासनिक निगरानी नहीं है। कोई भी आकर डैम में छलांग लगा सकता है। प्रशासन को यहां चौकसी रखनी होगी।
धुर्वा डैम में लगातार सुसाइड की घटनाओं के बाद अब डैम की पहचान सुसाइड प्वाइंट के रूप में हो गई है। इस वजह से लोगों ने डैम में सुरक्षा के उपाय लगाने की मांग की है ताकि घटनाओं में कमी लाया जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर आदापुर थाना के दरोगा विजय कुमार निलंबित

अचानक बिगड़ी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत; सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती, मिलने पहुंचे CM हेमंत







