पाकुड़ में सड़क हादसे में युवक की मौत, रातभर हाईवे जाम ; 7 घंटे बाद खुला रास्ता
पाकुड़ के हिरणपुर में सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक अनूप कुमार मंडल की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग सात घंटे जाम रखा।

Pakur Accident: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तोड़ाई भाजपा कार्यालय के समीप शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 21 वर्षीय अनूप कुमार मंडल की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग को करीब सात घंटे तक जाम कर दिया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल अनूप कुमार मंडल को पहले सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे पश्चिम बंगाल के जंगीपुर स्थित बासुमति अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रातभर जाम से थमी रही वाहनों की रफ्तार
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देर रात करीब 12 बजे उन्होंने शव को तोड़ाई चौक पर रखकर पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम के कारण रातभर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सड़क जाम की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। बाद में सीओ मनोज कुमार और नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता भी घटनास्थल पहुंचे।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने पूरी रात परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया। उनकी लगातार पहल और प्रशासन के आश्वासन के बाद सुबह करीब 7 बजे लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सड़क जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड : स्वतंत्रता सेनानी ने दान की थी जमीन, आज बदहाली के आंसू रो रहा जोजोहातू का सरकारी स्कूल ; एक ही कमरे में चल रहीं 8 कक्षाएं

गिरिडीह SP कार्यालय में क्राइम मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को मिला नया टास्क







