Ranchi में युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में (अंडर-14) स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने CM के समक्ष 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतिस्पर्धा के अनुभव साझा किए.

Ranchi News: रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज, 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में (अंडर-14) स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस अवसर पर अधिराज मित्रा ने CM के समक्ष 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतिस्पर्धा के अनुभव साझा किए. उन्होंने सीएम को बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. अधिराज मित्रा ने यह भी बताया कि वह लोयला स्कूल जमशेदपुर में 8वीं कक्षा का छात्र हैं.
वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिराज मित्रा को अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और प्रतिभा सराहनीय रहा है. झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है. मुख्यमंत्री ने युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. इस मौके पर अधिराज मित्रा की मां रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा और कोच अभिषेक दास उपस्थित रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







