बच्ची को लेकर प्रेमी संग महिला फरार ! वापस करने को लेकर किया 5 लाख का डिमांड
बिहार में एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक बच्ची को लेकर फरार हो गई है और अब वह बच्ची को वापस करने के नाम पर 5 लाख रुपए का डिमांड कर रही है, साथ ही डिमांड पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाला है.

Muzaffarpur (Bihar): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां एक महिला अपनी प्रेमी संग एक बच्ची को लेकर फरार हो गई है. इतना ही नहीं महिला ने बच्ची को वापस करने के नाम पर करीब 5 लाख रुपए का डिमांड किया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला अपने ही घर में रह रही 7 साल की बच्ची को लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई है, और अब वह 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रही है और मांग पूरी नहीं होने पर उसने बच्ची की हत्या करने की धमकी दी है. इधर, इस पूरे मामले में बच्ची की मां ने आहियापुर थाना में FIR दर्ज कराया है. 
पीड़ित बच्ची की मां विनीता देवी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि वह शिवराहा चतुर्भुज इलाके की रहने वाली है. अपने पति के साथ वह तमिलनाडु में एक कपड़े के फैक्ट्री में काम करती है. उसने पिछले कुछ महीने पहले ही अपनी 7 साल की बच्ची को मुजफ्फरपुर के भिखनपुर स्थित अपने ममेरे भाई (भांजे) के घर पर रखा था जहां रहकर वह पढ़ाई कर रही थी. बीते 31 मार्च को वह (विनीता) अपने पति के साथ बेटी को वापस अपने साथ लेने के लिए तमिलनाडु से भिखनपुर पहुंची. जहां पहुंचने के बाद वे अपने ममेरे भाई के घर पर ही रुके. लेकिन अगली सुबह जब वे सोकर उठे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर से गायब पाया.
विनीता देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची को लेकर गायब हुई महिला ममेरे भाई की पत्नी है जिसका कथित रुप से पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. और उसी ने उसकी बच्ची को प्रेमी के साथ मिलकर गायब किया है. 
इधर, इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि बच्ची के गायब होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है. आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. और अब बच्ची को वापस करने के लिए वो 5 लाख रुपए का डिमांड कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा इससे पहले भी घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद उसे मुंबई से रिकवर किया गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट- गोविंद कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट ! बचाने आए फिजिकल ट्रेनर से भी पिटाई

अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना, 20 लाख के आभूषणों से भरा झोला लूटकर हुए फरार






