Ranchi में जंगली हाथी का कहर जारी, रातू थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव बरामद
जंगली हाथी ने राजधानी रांची में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. मामला रातू थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार, 3 मार्च 2026 को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है.

Ranchi News: राज्य के अलग-अलग हिस्सों के बाद अब जंगली हाथी ने राजधानी रांची में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. मामला रातू थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार, 3 मार्च 2026 को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत हाथी के हमले से हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
मृतक की पहचान चितरकोटा का रहने वाले मुड़मा उरांव के रुप में की गई है. बताया जा रहा है. कि हाथी के दौड़ाने की वजह से मुड़मा की जान गई है जबकि लहना गांव की रहने वाली पेरिया उराइन (40 वर्ष) घायल हो गई है. रातू थाना इलाके में हाथी के हमले में अबतक 2 लोगों की मौत हुई है. जबकि दो लोग घायल हुए है.
बता दें, इससे पहले सोमवार (2 मार्च 2026) को चितरकोटा बड़का टोली पतरा गांव के रहने वाले सुबोध खलखो (45 वर्ष) की भी हाथी के हमले में मौत हुई थी. जबकि रोशन खलखो नाम का युवक घायल हुआ था. इससे पूर्व 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) की सुबह जगन्नाथपुर थाना इलाके में हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज के आसपास एक जंगली हाथी बीच सड़क पर टहलता हुआ नजर आया था. जब लोगों की नजर उसपर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और पुलिस ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






