जन समाधान में विधवा महिला को मिली राहत, उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की पेंशन
पलामू के समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम के दौरान एक विधवा महिला की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

पलामू के समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम के दौरान एक विधवा महिला की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर के हमीदगंज निवासी माया कुमारी सिन्हा की शिकायत सुनते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद उनकी विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी गई।
माया कुमारी सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के दौरान उनके पति का निधन हो गया था। परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है और एक छोटी बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन पर है। उन्होंने कई बार विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया, लेकिन विभिन्न त्रुटियों के कारण आवेदन स्वीकृत नहीं हो सका।
महिला की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक को तत्काल मामले के निष्पादन का निर्देश दिया। इसके बाद जन समाधान कार्यक्रम के दौरान ही उनकी पेंशन स्वीकृत कर दी गई और उन्हें स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया। त्वरित कार्रवाई से राहत महसूस करते हुए माया कुमारी सिन्हा ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जन समाधान कार्यक्रम में इसके अलावा भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध होने, पीएम आवास योजना में अनियमितता, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पति ने बनाया अश्लील वीडियो, घरवालों ने किया रेप, 2 साल से इंसाफ की तलाश में पीड़िता

गिरिडीह बरनवाल सेवा समिति ने शीतल पेयजल का किया उद्घाटन, उद्योगपति जयप्रकाश लाल कार्यक्रम में हुए शामिल







