JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- ‘राजनीतिक लाभ के चक्कर में छात्र परेशान, भरोसे का धागा टूट गया’
JPSC-JSSC और CGL परीक्षा विवाद पर सुदेश महतो ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने छात्रों पर कार्रवाई की आलोचना कर संवाद से समाधान और झारखंड हित में केंद्र-राज्य बातचीत की मांग की।

रांची: JPSC-JSSC और CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के बीच आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को बौद्धिक और गंभीरता से देखने के बजाय राजनीतिक लाभ-हानि के नजरिए से देख रही है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड को सामने रखकर फैसले लिए जाने चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षणिक राजनीतिक लाभ के कारण छात्र परेशानी में हैं और उनकी मांग आज भी वहीं खड़ी है। बल्कि अब यह मामला और विकराल रूप ले चुका है।
‘भरोसे का धागा टूटकर तार-तार हो गया’
आजसू सुप्रीमो ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच जो भरोसे का रिश्ता बना था, वह अब पूरी तरह टूट गया है। छात्रों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज सुनने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं लगती, बल्कि इसमें सत्ता का अहंकार दिखाई दे रहा है। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए।
MMDR पर भी सुदेश ने रखी अपनी बात
MMDR को लेकर केंद्र सरकार को राज्य सरकार की ओर से लिखे गए पत्र पर भी सुदेश महतो ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को बीच का रास्ता निकालना होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र के फैसले से झारखंड की संपत्ति पर राज्य का जो विशेष अधिकार था, वह प्रभावित होगा और राज्य के पास पहले की तरह निर्णय लेने का अधिकार नहीं रहेगा। हालांकि, इसमें एक प्रावधान ऐसा भी है, जिसके तहत राज्य सरकार केंद्र के साथ सहमति बनाकर कुछ शर्तों के आधार पर सेस लेने का अधिकार हासिल कर सकती है।
सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार को टकराव के बजाय बातचीत के जरिए समाधान तलाशना चाहिए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







