भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मिज़ोरम में रहने वाले बेनी मनाशे समुदाय के लोग अब इसराइल में बसने की तैयारी कर रहे हैं. ये ख़ुद को यहूदी समुदाय की खोई हुई जनजातियों में से एक का वंशज मानते हैं.
साल 2025 में इसराइल सरकार ने एक योजना को मंज़ूरी दी थी. इस योजना के तहत भारत के बेनी मनाशे समुदाय के सभी लोग आने वाले सालों में इसराइल जा सकते हैं. कुछ लोग पहले भी जा चुके हैं.
अभी भारत में इनकी तादाद क़रीब पांच हज़ार आठ सौ है. इनके इसराइल जाने का सिलसिला फ़रवरी 2026 से शुरू हो सकता है.
यह समुदाय मुख्य रूप से मिज़ोरम और पड़ोसी राज्य मणिपुर में रहता है.







