बाइक सवार को बचाने के दौरान पुल के रेलिंग से जा टकराई सिविल सर्जन की स्कॉर्पियो, अस्पताल में भर्ती
मोतिहारी जिले में एक बाइक को बचाने के दौरान सिविल सर्जन का गाड़ी पुल के रेलिंग से जा टकराई. जिससे वे घायल हो गए हैं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है जहां सिविल सर्जन का गाड़ी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह घायल हो गए है. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मोतीपुर के पास हुआ. जहां, बाइक सवार को बचाने के दौरान सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह का स्कॉर्पियो पुल के रेलिंग से जा टकराई. इस हादसे में घायल हो गए. घटना के बाद उनका मोतीपुर में ही इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









