झारखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में 9 मार्च तक होगी बारिश !
झारखंड के कई जिलों में 6 से 9 मार्च 2026 तक होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 9 मार्च को बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में कल यानी शुक्रवार (6 मार्च 2026) से फिर मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर जाएगा. रांची मौसम विभाग केंद्र के ताजा अपडेट्स के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में 6 से 9 मार्च 2026 तक होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 9 मार्च को बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है. इस संबंध में रांची मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि 6 मार्च की रात से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी.
9 मार्च तक होगी बारिश !
विभाग ने बताया कि है 6 मार्च दोपहर से मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगेंगे. शाम होते-होते आंशिक बादल छा जाएंगे. इसके बाद 7 और 8 मार्च को राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों (जिले) के कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 9 मार्च को भी कई हिस्सों मेघ गर्जन के साथ हल्क बारिश हो सकती है. लेकिन इसके बाद 10 मार्च को मौसम फिर से शुष्क होगा. हालांकि विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
दिन में महसूस होगी हल्की उमस !
विभाग ने बताया है कि तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती हैं इस दौरान भीषण गर्मी के आसार नहीं हैं, लेकिन दिन में लोगों को हल्की उमस महसूस हो सकती है. इधर, राज्य के मौसम को लेकर वैज्ञानिक सतीश चंद्र मडल ने बताया कि मौसम में यह परिवर्तन अप्रत्याशित नहीं है. मार्च, अप्रैल और मई में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की वजह बीच में प्री मानसून बारिश होती है. उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से दुनिया मे क्लाइमेट चेंज हो रहा है और भारत या झारखंड प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






