'धनबाद को श्मशान घाट बना देंगे...' BJP विधायक रागिनी सिंह और संजीव सिंह के आवास 'सिंह मेंशन' पर बमबाजी !
नगर निकाय चुनाव से पहले कोयलांचल में झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह के आवास 'सिंह मेंशन' में रविवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी की. इस घटना से इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Jharkhand (Dhanbad): कोयलांचल धनबाद में चर्चित घराना सिंह मेंशन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, सरायढेला थाना इलाके स्थित सिंह मेंशन में बीती देर रात (रविवार, 2 फरवरी 2026) करीब 11 बजकर 20 मिनट पर बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम देने के बीच ही धमकी भरा एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है 'धनबाद को श्मशान घाट बना देंगे.' पर्चा को अमन सिंह गिरोह के किसी शंकर सिंह ने जारी किया है जिसे अमन सिंह के मौत का बदला बताया है.
घटना के वक्त अपने कमरे में मौजूद थे रागिनी और संजीव सिंह
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मेंशन समर्थक मौके पर जुटने लगे. सूचना पाकर धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसने बाद उन्होंने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू की. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अपराधियों द्वारा सुतली बम फेंका गया. बताया जा रहा है कि बमबाजी के दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनके पति झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने कमरे में थे. 
देर रात आवास परिसर में जैसे ही बमबाजी हुई अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा गार्ड और परिसर में मौजूद लोग बाहर की तरफ दौड़ने लगे. हालांकि तबतक अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकले थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है सिंह मेंशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के उपरांत पुलिस सीसीटीवी का डीवीआर जांच के लिए अपने साथ लेकर गई. साथ ही आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है. बता दें, स्टील गेट के पास स्थित सिंह मेंशन में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, उनकी पत्नी विधायक रागिनी सिंह और झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह निवास करती हैं.
धमकी भरे पत्र में लिखा है- तुम लोग के देवता संजीव सिंह का दरवाजा फाड़े...
बता दें, बमबाजी के दौरान वहां धमकी भरा एक पर्चा भी छोड़ा है. जिसमें लिखा है ''धनबाद को श्मशान घाट बना देंगे.'' पर्चा छोड़ने वाले ने खुद को अमन सिंह गिरोह का सदस्य शंकर सिंह बताया है उसने लिखा है. ''जिस जमीन पर अमन भाईया (अमन सिंह) का खून बहा है उस धरती को बंजर बना देंगे. धनबाद के जितने व्यापारी हैं सबको शंकर सिंह को रंगदारी देना होगा.'' आगे लिखा है- ''तुम लोग के देवता संजीव सिंह का दरवाजा फाड़े है..ऐलान है शहर के सबको चुन-चुन के मारेंगे. भाईया का दिया हुआ वजन पूरा होगा..अमन सिंह अमर रहे.''
सिंह मेशन आवासीय परिसर में हुए बमबाजी मामले में आज मीडिया से बात करते हुए विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने बताया कि यह घटना बेहद निंदनीय है इसकी पुलिस गंभीरता से जांच करें. वहीं धमकी भरे वायरल पत्र को लेकर संजीव सिंह ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को ऐसे किसी भी तरह के पत्र की जानकारी नहीं है. घटना के तुरंत बाद परिवार के लोग बाहर निकले थे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन किसी भी तरह का कोई पत्र नहीं मिला. अगर सोशल मीडिया पर ऐसा कोई पत्र वायरल हो रहा है तो पुलिस इसकी जांच करें. संजीव सिंह ने कहा कि मामले को नगर निकाय चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. मामले की पुलिस अपने स्तर से जांच कर करें, मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






