देखें Video! : iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार, पहाड़ी पर बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता समेत 3 की मौत
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटे के iPhone खरीदने की जिद को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद बेटा नाराज होकर आत्महत्या करने के इरादे से पहाड़ी पर पहुंच गया।
बेटे के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता भी उसे समझाने और वापस घर लाने के लिए वहां पहुंचे। करीब तीन घंटे तक परिवार बेटे को समझाने की कोशिश करता रहा।
इसी दौरान पिता ने बेटे को पकड़कर रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसी कोशिश में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
बेटे और पति के साथ हुई घटना से परेशान मां ने भी कथित तौर पर पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस हादसे में उनकी भी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एक छोटी-सी घरेलू बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पूरे परिवार के लिए जानलेवा साबित हो गया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

50 साल का गोलू या 28 का प्रांजल? 6 महीने की प्रेग्नेंट युवती की मौत का खुलेगा राज, DNA टेस्ट से सामने आएगा सच

हंसी-खुशी लंच कर रहा था छात्र, पेटीज खाते ही मच गई चीख-पुकार!, स्कूल की लापरवाही से 12वीं के छात्र की मौत







