कॉकरोच जनता पार्टी और वामपंथियों के प्रदर्शन से दूर रहेंगे छात्र, CM विजय सरकार ने जारी किया नया आदेश
तमिलनाडु में छात्रों को CJP और वामपंथी दलों के प्रदर्शनों से रोकने वाला आदेश जारी हुआ था। विवाद और विरोध के बाद विजय सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया।

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में अब स्कूल और कॉलेज के छात्रों के विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सरकार ने राज्य के युवाओं और छात्रों को राजनीतिक आंदोलनों से दूर रहने का स्पष्ट निर्देश दिया है। देश भर के अलग-अलग राज्यों में छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद बुधवार को राज्य सरकार ने यह नया आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत छात्रों को वामपंथी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जैसे संगठनों के राजनीतिक अभियानों से दूर रहने को कहा गया है, जिससे CJP में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को दिए कड़े निर्देश
सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार यह आदेश स्कूल, कॉलेज के छात्रों और युवाओं पर समान रूप से लागू होगा। राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि छात्र किसी भी राजनीतिक गतिविधि का हिस्सा न बनें।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में साफ कहा गया है कि स्कूल और कॉलेज यह सुनिश्चित करें कि उनके छात्र सीजेपी या वामपंथी संगठनों के बैनर तले होने वाली किसी भी हड़ताल, रैली या राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल न हों।
देश भर में बढ़ते छात्र आंदोलनों के बाद लिया गया फैसला
सरकार का यह बड़ा कदम हाल के दिनों में देश भर के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिले छात्र आंदोलनों और विरोध अभियानों की पृष्ठभूमि में आया है। प्रशासन का मानना है कि पढ़ाई के दौरान राजनीतिक आंदोलनों से छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है।
हालांकि यह आदेश सामने आते ही कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह फैसला छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन अब इस आदेश को सख्ती से लागू करने की तैयारी में जुट गए हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हंसी-खुशी लंच कर रहा था छात्र, पेटीज खाते ही मच गई चीख-पुकार!, स्कूल की लापरवाही से 12वीं के छात्र की मौत

जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल, नाम से लेकर Aadhaar और मोबाइल नंबर तक मांगी जाएगी जानकारी







