सहरसा जिले के एक गांव में 20 साल से सड़क का इंतजार, पानी और कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
सहरसा के इस गांव में ग्रामीण 20 सालों से सड़क की मांग कर रहे हैं. जलजमाव और कीचड़ की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. बच्चे रोजाना पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं.

Saharsa, Bihar: सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत चंद्रायन पंचायत के वार्ड नंबर 4 में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. करीब 20 वर्षों बाद भी यहां सड़क निर्माण नहीं हो सका है, तस्वीर में जो सड़क दिखाई दे रही है, जहां ग्रामीण खड़े हैं, वह थोड़ी बारिश में भी जलमग्न हो जाया करता है.
जलजमाव और कीचड़ की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. बच्चे रोजाना पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं. वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की आपसी राजनीति और खींचतान के कारण सड़क निर्माण का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया. लोगों का कहना है कि जिला परिषद की ओर से सड़क निर्माण की पहल की गई थी, लेकिन पंचायत स्तर पर विवाद होने के कारण काम रुक गया.
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने और जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा. ग्रामीण नेताओं पर नकारेपन का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि चुनाव के समय नेतागण आकर वोट तो मांगते हैं, वहीं जीत जाने के बाद एक सड़क का निर्माण तक नहीं करा पाते.
(सहरसा से इंद्रदेव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







