हत्या के आरोप में फरार सरिया मुखिया के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि
गिरिडीह में हत्या के आरोप में सरिया मुखिया फरार चल रही है. उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने धरना दिया.

Giridih News: हत्या के आरोप में फरार चल रही मुखिया निर्मला देवी के खिलाफ सोमवार को ग्रामीण अनिश्चितकाली धरने पर बैठ गए है. बता दें, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिले के बगोदर सरिया अनुमंडल में धरना दिया है. उनका कहना है कि मुखिया हत्या के आरोप में फरार है. जिससे कई जनसुविधा कार्यों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हत्या के केस में फरार मुखिया निर्मला देवी के खिलाफ सरिया एसडीएम भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है. उनके वित्तीय शक्ति को जब्त किया जाता. जिससे विकास योजनाओं का काम धरातल पर उतरता.
दूसरी तरफ ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रहा. इसके बाद भी कोई अधिकारी इस लेकर गंभीर नहीं है. बता दें, सरिया के पश्चिमी मंडरामे की फरार मुखिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरिया प्रमुख प्रीति कुमारी, माले नेता भोला मंडल समेत कई ग्राणीम धरने पर उपस्थित रहें.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमंता बिश्व सरमा का पुतला दहन

सिमडेगा में निर्माणाधीन पुल बना विपिन के मौत की वजह, प्रशासन के खिलाफ फूटा जनाक्रोश







