10 लाख की रिश्वत लेते CBI के शिकंजे में वित्त सलाहकार, 15 लाख मांगे, 10 लाख में हुआ सौदा, पत्नी के जरिए ले रहा था घूस
केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्त सलाहकार के तौर पर कार्यरत संदीप को 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।


Ranchi Crime News: केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्त सलाहकार के तौर पर कार्यरत संदीप को 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह एक प्राइवेट कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी फाइल को जल्द निपटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
15 लाख रुपये मांगे थे, 10 लाख में हुआ सौदा
मिली जानकारी के अनुसार, CBI को शिकायत मिली थी कि डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स संदीप प्राइवेट कॉन्ट्रैक्ट की फाइल का निपटारा करने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर CBI ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की।
जांच के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने की बात सामने आई। इसके बाद शिकायतकर्ता और संदीप के बीच बातचीत हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान संदीप 15 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये में काम करने के लिए तैयार हो गया।
पत्नी के जरिए ले रहा था 10 लाख रुपये
इसके बाद CBI ने रिश्वत लेते हुए उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोप है कि संदीप अपनी पत्नी के माध्यम से रिश्वत की रकम ले रहा था। इसी दौरान CBI ने उसे 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
CBI ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं और प्राइवेट कंपनी की फाइल से जुड़े पूरे मामले में किस स्तर पर अनियमितता हुई।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बूथ छोड़ गांव पहुंचे के. रवि कुमार, पाकुड़ में मतदाताओं के घर जाकर देखा SIR का काम ; BLO को दिए सख्त निर्देश

चतरा में बाल-बाल बची कई जिंदगियां!, सड़क किनारा धंसते ही खेत में पलटा ओवरलोड हाइवा







