Video! : पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 3 जवान घायल, छात्रों ने फिर तोड़ी बैरिकेडिंग
आंसू गैस और बल प्रयोग के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। इस भारी बवाल और हंगामे के बीच तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

JPSC-JSSC Protest: राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव करने निकले छात्रों का आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। लाठीचार्ज और वाटर कैनन के बाद भी जब छात्र नहीं माने, तो पुलिस को अंततः आंसू गैस (Tear Gas) का सहारा लेना पड़ा। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार लगभग 10 आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बावजूद छात्रों का आक्रोश कम नहीं हुआ और उन्होंने एक बार फिर पुलिस की बैरिकेडिंग को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, 3 जवान घायल
आंसू गैस और बल प्रयोग के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। इस भारी बवाल और हंगामे के बीच तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। आनन-फानन में घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल लगातार मशक्कत कर रहा है।

मंत्री दीपिका पांडे ने रखा सरकार का पक्ष
लगातार बिगड़ते हालात के बीच मंत्री दीपिका पांडे ने सरकार की ओर से मोर्चा संभाला है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी और छात्र प्रतिनिधियों के बीच जो भी बातचीत हुई है, सरकार उन सभी बिंदुओं को पूरी गंभीरता के साथ रख रही है और समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।
विधायक जयराम महतो की एंट्री, की शांति की अपील
इसी बीच, डुमरी विधायक जयराम महतो भी आंदोलन स्थल पर पहुंच गए, जिससे छात्रों में फिर से जोश भर गया। उन्होंने उग्र प्रदर्शन कर रहे छात्रों से सीधा संवाद किया और उनसे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखने की अपील की। जयराम महतो ने छात्रों को समझाया कि उग्र होकर आंदोलन करने से उनका ही नुकसान होगा। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर JSSC-CGL परीक्षा रद्द कराने की छात्रों की मांग का पुरजोर समर्थन किया और आश्वस्त किया कि छात्रों के हक के लिए यह संघर्ष उनके साथ लगातार जारी रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता!, पेपर लीक कराने वाला गिरफ्तार, SIT ने मुंबई से दबोचा परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर

JPSC लाठीचार्ज पर भड़के सुदेश महतो! ,बापू वाटिका में धरना देकर सरकार को दी खुली चेतावनी







