UPSC Result 2025: Giridih के करन सेठ ने पाई सफलता, 333वां रैंक किया हासिल
गिरिडीह के रहने वाले करन सेठ ने यूपीएससी 2025 के परीक्षा परिणाम में परचम लहरा दिया है. करन ने 333वां रैंक हासिल किया है.

Jharkhand (Giridih): देश को IAS और IPS देने वाले प्रतियोगता परीक्षा UPSC का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है. यूपीएससी का परिणाम जारी होने के साथ ही देश के युवाओं का उत्साह भी देखने को मिला. जारी परिणाम में गिरिडीह के जमुआ के चुंगलो गांव निवासी रंजीत गुप्ता के बेटे करण सेठ ने भी बाजी मारा.
करन को यूपीएससी के परीक्षा परिणाम में 333वां रैंक मिला है. चुंगलो गांव निवासी करण सेठ हालांकि गिरिडीह से बाहर हैं लेकिन परिणाम के बाद माता सरिता गुप्ता और पिता रंजीत गुप्ता की खुशी देखते ही बन रही है.
करन की शुरुआती शिक्षा गिरिडीह के हनी होली ट्रिनिटी स्कूल से ही पूरी हुई. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए करन को उनके अभिभावक ने बाहर भेजा. जहां से करन ने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी शुरू की. इधर करन का यूपीएससी में चयन होने के बाद पड़ोसियों में भी खासा उत्साह है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर






