UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF
UPSC ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी यूपीएसी के ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं.

UPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी UPSC के आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर अपनी-अपनी प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसा पहली बार हुआ है जब आयोग ने परीक्षा के समापन के बाद मात्र तीन दिनों के भीतर ही आंसर की जारी की है. बता दें, आयोग द्वारा अब तक फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की जारी करता था.
ड्रॉप किया गया एक प्रश्न
बता दें, संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी Provisional Answer Key में जनरल स्टडीज पेपर का एक सवाल ड्रॉप किया गया है. इसके अलावा किसी अभ्यर्थी को अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वे आंसर-की के खिलाफ आगामी 31 मई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
परीक्षा में 5.49 लाख अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 इस बार देशभर के कुल 83 शहरों में आयोजित की गई थी जिसके लिए कुल 2,072 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. आयोग के अनुसार, करीब 8.19 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 5.49 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं, परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया गया था.
आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज में आप What's New' पर सिविल सर्विस एग्जाम 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद यहां दिए गए PDF पेपर लिंक पर क्लिक करें, आपके स्क्रीन पर UPSC की प्रोविजनल आंसर की खुल जाएगी. इसे आप या तो सेव करें या डाउनलोड करके प्रिंटआउट करा लें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दिल्ली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मिलेगा 'पद्म भूषण'

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट के बादल छंटने के आसार: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का नई दिल्ली से बड़ा ऐलान, जल्द आएगी 'गुड न्यूज'







