JPSC-JSSC भर्ती घोटालों को लेकर आज दिल्ली में BJP का बड़ा प्रदर्शन, CBI जांच की मांग होगी तेज
JPSC, JSSC-CGL समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा आज दिल्ली में संसद परिसर के बाहर मौन उपवास करेगी। पार्टी CBI जांच की मांग को लेकर केंद्र और राज्य का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करेगी।


झारखंड में JPSC, JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी की ओर से संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन उपवास रखा जाएगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू करेंगे, और इसमें झारखंड के भाजपा सांसदों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
CBI जांच की उठेगी मांग
भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में हुई कई भर्ती परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इसी सिलसिले में पार्टी लंबे समय से सीबीआई जांच की मांग कर रही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए एक निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। भाजपा नेताओं के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, अभ्यर्थियों के भविष्य और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR के विरोध में प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बोला हमला

एयरपोर्ट शुरू होने में देरी पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने उठाए सवाल, बोले- 500 दिन बाद भी नहीं मिली उड़ान







