केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम पहुंचे रांची, पूरी करायेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया
झारखंड में आज नए प्रदेश अध्यक्ष और 21 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. जिसके बाद आगामी 14 जनवरी 2026 यानी कल नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी.

JHARKHAND (RANCHI): झारखंड भाजपा को आज नया प्रदेश नेतृत्व मिलने जा रहा है. आज नए प्रदेश अध्यक्ष और 21 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा और कल नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पद के लिए आदित्य साहू का नाम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. पार्टी में आदित्य साहू का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जाना लगभग तय है. इसके साथ ही प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची भी जारी कर दी गई है ताकि मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकें.
चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए रांची पहुंचे हैं. रांची पहुंचने पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम,पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम पार्टी ने राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है.
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी नामांकन की प्रक्रिया
आज प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया होगी. जबकि शाम 5 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है. अगर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरे तो मतदान कल होगा.
रिपोर्ट- तनय खंडेलवाल, सत्यव्रत किरण
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






