Giridih निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का जनता से किया आग्रह
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद के उम्मीदवार शैलेंद्र के समर्थन में एक सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने जनता से वोट करने की अपील की. साथ ही कार्यकर्ताओं से भी सक्रिय कार्य की उम्मीद जताई.

Jharkhand (Giridih): मेयर समेत वार्ड पार्षद उम्मीदवार के समर्थन में बुधवार को गिरिडीह भाजपा का सम्मेलन हुआ. इस दौरान सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मंत्री राजपालीवाल, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चिंतामणि वर्मा, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, संजू कुमारी, वार्ड पार्षद उम्मीदवार संदीप डगाईच, पूजा कुमारी समेत काफी संख्या में निगम इलाके के महिलाओं की भीड़ थी.
मौके पर केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार की नारी सशक्तिकरण की सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास हमेशा ही किया जाता है. उन्होंने वर्तमान में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर भी राज्य सरकार का घेराव किया. उन्होंने दलगत चुनाव न कराने को लेकर हेमंत सरकार की आलोचना की.
उन्होंने वार्ड पार्षद के उम्मीदवार डॉक्टर शैलेंद्र को भाजपा का पूर्ण समर्थन जाहिर किया. साथ ही जनता से उन्हें अपना देने की अपील की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी और सक्रियता से काम करना होगा. जिससे उनके पक्ष में चुनावी परिणाम आ सके.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






