आज झारखंड दौरे पर धनबाद पहुंचेंगे केंद्रीय कोयला मंत्री जी. कृष्णन रेड्डी
आज मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को केंद्रीय कोयला एंव खान मंत्री जी. किशन रेड्डी झारखंड दौरे पर धनबाद पहुंचेंगे. यहां पहुंचने के बाद कल (24 दिसंबर 2025) को वे BCCL सहित कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

Jharkhand: केंद्रीय कोयला एंव खान मंत्री जी. किशन रेड्डी आज मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को झारखंड दौरे पर धनबाद पहुंचेंगे. शाम को वे सड़क मार्ग से होते हुए दुर्गपुर से कोयला नगरी धनबाद पहुंचेंगे.
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी धनबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे, इसके बाद कल यानी बुधवार (24 दिंसबर 2025) को मंत्री जी. किशन रेड्डी धनबाद स्थित IIT (ISM) जाएंगे. जहां वे BCCL सहित कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके उपरांत 24 दिसंबर की शाम हेलिकॉप्टर के जरिए धनबाद से रांची आएंगे और जिसके बाद रांची से शाम करीब 5 बजे विशेष सेवा विमान से वे हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






