कैमूर के मोहनिया में काली माता मंदिर के पास मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
मोहनिया थाना इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. इलाके में शव मिलने की खबर के बाद सनससनी फैल गई है, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Kaimur / Bihar (Report By- Ajit Kumar): बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया है. बता दें, यह पूरा मामला थाना इलाके के तुलसीपुर डेरा स्थित काली माता मंदिर के पास का है जहां पूरब की ओर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है.
चेहरा जलाया, पहचान मुश्किल
मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. उसके चेहरे को किसी लिक्विड डालकर जलाया गया है जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है.
हत्या कर फेंकने की आशंका
पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है. किसी अन्य जगह पर व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसके शव को सुनसान जगह पर फेंका गया है. फिलहाल मामले में आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जिससे मामले का खुलासा हो सकें.
कई बिंदुओं पर जांच
मामले में मोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने लोगों से कहा कि मोहनिया और आसपास के क्षेत्रों से अगर कोई व्यक्ति कुछ दिनों से लापता है तो तुरंत मोहनिया थाना से संपर्क करें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पिता ही निकला 15 साल की बेटी का कातिल, गड़ासे से काटकर कई टुकड़े कर दिए और...

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली बनकर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार







