ट्रेन के जनरल डिब्बे में मिले लावारिस बैग, खोला तो उड़े होश, धनबाद स्टेशन पर RPF ने पकड़ी 38 हजार की अवैध शराब
धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF ने ट्रेन नंबर 13051 के जनरल डिब्बे से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत 38,160 रुपये है।

Dhanbad Railway Station : धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आरपीएफ (RPF) की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। RPF की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन नंबर 13051 के जनरल डिब्बे से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त की गई इस शराब की कुल कीमत करीब 38 हजार 160 रुपये बताई जा रही है।
लावारिस पड़े मिले 6 बैग और 2 बड़े थैले
दरअसल, सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर के निर्देश पर RPF की टीम बुधवार को धनबाद स्टेशन पर रूटीन गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन नंबर 13051 आकर रुकी। जवानों ने जब ट्रेन के पीछे वाले जनरल बोगी की जांच की, तो उन्हें लावारिस हालत में पड़े 6 बैग और 2 बड़े थैले दिखे। जवानों ने बोगी में बैठे मुसाफिरों से सामान के मालिक के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी भी पैसेंजर ने उन बैग्स पर अपना दावा नहीं जताया।
बोतलों पर लिखा था 'फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली'
ट्रेन के रुकने का वक्त कम होने की वजह से जवानों ने उन सभी बैग्स को प्लेटफॉर्म पर उतारा और गवाहों की मौजूदगी में जब उन्हें खोलकर देखा, तो उसमें से बड़ी मात्रा में बीयर केन और अंग्रेजी शराब की बोतलें निकलीं। बरामद शराब और बीयर पर 'फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली' (For Sale In West Bengal Only) लिखा हुआ था। इससे साफ है कि इसे बंगाल से सस्ते दामों में लाकर यहां खपाने की प्लानिंग थी।
उत्पाद विभाग को सौंपी जाएगी शराब
RPF ने शराब को जब्त कर लिया और सारे सामान को धनबाद RPF पोस्ट ले आई। इस मामले में सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की ओर से लिखित शिकायत तैयार कर ली गई है। अब इस पूरी जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए धनबाद के उत्पाद विभाग (एक्साइज डिपार्टमेंट) को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नौकरी बेच रही है सरकार!, भर्ती सुधार यात्रा के 10वें दिन राहे-सोनाहातू में गरजे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

नहीं मिली राहत, अब चलेगा मुकदमा!, टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर अशोक गुप्ता पर कोर्ट कसेगा कानूनी शिकंजा







