मोतिहारी में 12 अप्रैल को ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’, छात्रों को मिलेगा करियर बनाने का नया रास्ता
मोतिहारी के बापू सभागार में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य आयोजन किया जा रहा है.इस कार्यक्रम का उद्देश्य 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है.

Bihar (Motihari): मोतिहारी में शिक्षा और करियर मार्गदर्शन को लेकर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है. कैरियर एंबीशन एजुकेशन के तत्वावधान में आगामी 12 अप्रैल को शहर के बापू सभागार में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो सह सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा.
उज्जवल भविष्य को मिलेगी सही दिशा
इस कार्यक्रम का उद्देश्य 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है. आयोजन के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, वहीं उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मान देने की योजना है.
भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा आयोजन
कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जो इस आयोजन को उत्सव का रूप देंगी. साथ ही, कई प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर्स द्वारा छात्रों को प्रेरित करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को अपने करियर को लेकर स्पष्ट दिशा मिल सके.
अभिभावक बड़ी संख्या में आमंत्रित
इस संबंध में संस्था के डायरेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क है. उन्होंने 12वीं पास सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और इसका लाभ उठाएं.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रेस्टोरेंट से मंचूरियन खाना पड़ा महंगा, युवक की चली गई जान, रेस्टोरेंट में लगा ताला

नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार






