दुमका में हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, अब तक नहीं हुई पहचान
दुमका में हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. दोनों युवक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Dumka (Jharkhand): दुमका जिले में हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर आज, शनिवार (14 मार्च 2026) की सुबह एक दर्दनाक घटना घटी है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला जिले के हंसडीहा थाना इलाके के बबनखेता और चोरबटीया गांव के बीच स्थित रेलवे ट्रैक का है जहां दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर दोनों युवक का शव अलग-अलग जगहों पर करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर पड़ा मिला है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है इन दोनों युवक की मौत एक ही ट्रेन से कटकर हुई है या अलग-अलग. इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी पहुंचे जो पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं.
हालांकि अबतक मृतक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी और लोगों में दहशत का माहौल है.
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा है. संभावना जताई जा रही है कि दोनों की मौत एक ही ट्रेन से कटने के कारण हुई है. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
रिपोर्ट- विजय तिवारी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






