पूर्णिया में गड्ढे में दफ्ना दी गई दो ट्रक थाई मांगुर मछली, इन मछलियों से क्या है नुकसान !
थाई मांगुर मछली सरकार द्वारा प्रतिबंधित है, फिर भी कई बार इसकी तस्करी की जाती है. कुछ महीनों पहले भी कई टन मछलियों से लदे ट्रक को जब्त कर दफ्न किया गया था. बुधवार को दो ट्रक थाई मांगुर मछली को एक गड्ढे में डालकर दफ्ना दिया गया.

Purnia, Bihar: पूर्णिया के बायसी थाना के डंगराहा चेक पोस्ट के पास पुलिस ने दो ट्रक प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पकड़ा. जिसको नदी के किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया. विजुअल में आप देख सकते हैं कि ट्रक से थाई मांगुर उतार कर मजदूर गड्ढे में डाल रहे हैं.
थाई मांगुर से क्या है नुकसान
जिला मत्स्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने कहा कि थाई मांगुर काफी खतरनाक होता है. यह जहां रहता है वहां दूसरी मछलियों को भी खा जाता है. साथ ही मानव जीवन के लिए भी यह काफी खतरनाक है. इस मछली के सेवन से लिवर, किडनी, कैंसर जैसी बीमारियां होती है. यह मानव के अंदर के अंग को धीरे-धीरे कमजोर करता है. इसलिए इस पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है.
प्रतिबंध के बावजूद भी चोरी छुपे थाई मांगुर बाजार में बेचा जा रहा है. कल बंगाल से दो ट्रक थाई मांगुर लाया जा रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को रोककर दोनों ट्रकों में लदा थाई मांगुर को जप्त कर लिया और गड्ढे में दफना दिया. सवाल उठता है कि किसके संरक्षण में प्रतिबंधित स्थाई मांगुर का कारोबार चल रहा है.
इन मछलियों को कैसे दफ्नाया जाता है?
थाई मांगुर मछली को नष्ट करने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और मत्स्य विभाग के कड़े नियम हैं. इन्हें दफनाने की एक विशेष वैज्ञानिक प्रक्रिया होती है ताकि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को कोई नुकसान न पहुंचे. एक बहुत बड़ा गड्ढा खोदकर उसमें मछलियों को डाल दिया जाता है. फिर उसके ऊपर चूने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर मिट्टी ढक दी जाती है. हालांकि यह प्रक्रिया कई लोगों को स्वीकार करने योग्य नहीं लगती. लेकिन इसे ही कानूनी प्रक्रिया कहा जाता है.
(पूर्णिया से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में मामूली विवाद में उजड़ गया एक परिवार, मारपीट में एक की मौत... परिजनों में मचा कोहराम

Motihari: नाबालिग साबित करने का खेल बेनकाब, फर्जी टीसी कांड में सरकारी शिक्षक-शिक्षिका गिरफ्तार







