चंपारण के दो सपूतों ने बढ़ाया जिले का मान, अलग-अलग क्षेत्रों में रच रहे सफलता की मिसाल
जिले के दो प्रतिभाशाली व्यक्तित्व कुमार रणविजय सिंह और शशिभूषण सिंह अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं.

Motihari / Bihar (रिपोर्ट- प्रतिक सिंह): चंपारण की धरती एक बार फिर अपने होनहार सपूतों की उपलब्धियों से गौरवान्वित हुई है. जिले के दो प्रतिभाशाली व्यक्तित्व कुमार रणविजय सिंह और शशिभूषण सिंह अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं.
पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड अंतर्गत हिराछापरा गांव के निवासी कुमार रणविजय सिंह ने अपनी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर पुलिस सेवा में एक अलग पहचान बनाई है. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहते हुए उन्होंने अपने कार्यों से प्रशासनिक दक्षता और ईमानदारी की मिसाल पेश की है.
वहीं दूसरी ओर, मधुबन प्रखंड के नौरंगिया गांव की मिट्टी से निकले शशिभूषण सिंह आज कॉरपोरेट जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं. वे देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और वरिष्ठ अधिकारियों को लीडरशिप, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दे रहे हैं.
दोनों व्यक्तित्वों की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि चंपारण की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. एक ने प्रशासनिक सेवा में अपनी दक्षता का लोहा मनवाया, तो दूसरे ने वैश्विक स्तर पर ज्ञान और कौशल के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित की.
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रतिभाशाली सपूतों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और वे भी अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ते हैं. चंपारण के ये दोनों लाल आज पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बने हुए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

भागलपुर में एनटीपीसी की CISF की ओर से अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन







