गिरिडीह के देवरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत
बिहार के जमुई का रहने वाले एक युवक की गिरिडीह में सड़क दुर्घटना के बाद मौत हो गई. वहीं उसके साथ एक और युवक था, जो गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के जमुआ देवघर रोड के पत्थरटांड़ में देर रात बाइक सवार युवक मिट्ठू राय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. घटना के बाद स्थानीय की मदद से उसे देवरी के स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि उसका साथी संतोष राय भी उसके साथ बाइक पर सवार था, जो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृत युवक 30 साल का मिट्ठू राय बिहार के जमुई जिला के बासबूटी गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त बाइक से देवरी के भेलवाघाटी से गुजर रहे थे. इसी दौरान वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक संतोष राय को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इधर मिट्ठू राय के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, संतोष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







