दुमका में मवेशियों से लदा ट्रक पलटा, 8 की मौत
दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में आश्रम मोड़-दलाही मुख्य सड़क पर गेनुवाडीह के पास मवेशियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
Dumka: दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में आश्रम मोड़-दलाही मुख्य सड़क पर गेनुवाडीह के पास मवेशियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक में लदे 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में ट्रक का उपचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका बायां हाथ बांह से अलग हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए भेजे जाने की बात कही गई है।
बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे मवेशी
बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 14 मवेशी लदे थे और उन्हें बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बचे छह मवेशियों को कथित तस्कर वाहन से लेकर वहां से निकल गए। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस ने ट्रक किया जब्त
घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले गई। वहीं, मृत मवेशियों को मौके की कार्रवाई के बाद दफना दिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






