ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर: TATA स्टील के रिटायर कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटा उतारा मौत के घाट, 3 माह की गर्भवती थी बेटी
जमशेदपुर में टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बेटा और बेटी की बेहरमी से कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार है.

Jamshedpur / Jharkhand (Report By- Binod Kesri): लौहनगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना इलाके में दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है जहां टाटा स्टील के रिटायर्ड एक कर्मचारी ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है. मृतकों में कर्मचारी की पत्नी सरिता सिंह (55 वर्ष), बेटा रविशेक कुमार (30 वर्ष) और एक गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह (31 वर्ष) शामिल हैं. वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद कर्मचारी मौके से फरार है.

बता दें, यह पूरा मामला थाना इलाके के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 का है. बताया जा रहा है कि टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह अपनी पत्नी, बेटा के साथ रहते थे. बेटी सुप्रिया रविवार रात को ही अपने मायके माता-पिता से मिलने पहुंची थी. उसकी पिछले वर्ष नवंबर महीने में ही शादी हुई थी और वह तीन महीने की गर्भवती थी.

स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों को इस सनसनीखेज घटना को लेकर शक उस वक्त हुआ. जब सोमवार सुबह घर में सन्नाटा पसरा हुआ था और काफी देर तक परिवार के किसी भी सदस्यों ने घर का दरवाजा नहीं खोला. लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि घर के अलग-अलग हिस्सों में तीनों के शव खून से लथपथ पड़े हैं. घटना की सूचना पाकर जिले के आला पुलिस अधिकारी भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, घटना स्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है.

मृतिका सरिता सिंह के भाई उदय सिंह ने बताया कि घर मे छोटे-मोटे विवाद अक्सर होते रहते थे, लेकिन विवाद इतना हिंसक हो जाएगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. फिलहाल पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए हैं. वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. घटना के बाद एग्रिको इलाके में दहशत का माहौल है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







