पुलिस संस्मरण दिवस पर कल Ranchi जैप-1 मैदान में शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पूरे देश में 21 अक्तूबर को देश भर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है.

Police Memorial Day: 21 अक्तूबर 2025 (मंगलवार) को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पूरे देश में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस मौके पर इधर, राजधानी रांची का जैप-1 मैदान भी शहीद वीर जवानों का जयघोष गूंज उठेगा.
बता दें, जैप-1 मैदान में पुलिस संस्मरण दिवस पर विशेष परेड का आयोजन किया गया है. जिसमें देश और राज्य के वीर शहीद जवानों को याद और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. कार्यक्रम में DGP अनुराग कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे.
जैप-1 मैदान में आयोजित पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम में शहीद जवानों की याद में कल (मंगलवार) सुबह 7:30 बजे से विशेष परेड किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कई वरीय अधिकारी और पदाधिकारी शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






