650वीं जयंती पर संत रविदास को नमन, बनारस से पहुंचे पावन माटी कलश का गिरिडीह में भव्य स्वागत
संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी से पावन माटी कलश गिरिडीह पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

गिरिडीह: संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में उनकी जन्मस्थली श्री गोवर्धन, वाराणसी से पावन माटी से भरा कलश गिरिडीह पहुंचा, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ उसका भव्य स्वागत किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की पावन माटी से भरे कलश को सिर पर रखकर श्रद्धा व्यक्त की। स्वागत के मौके पर जमकर आतिशबाजी हुई और संत रविदास के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा।
कार्यक्रम में भाजपा नेता चुन्नूकांत, शालिनी वैशाखीयार, सिकंदर हेंब्रम, अरुण हाजरा, देवराज, सुरेश मंडल, मुकेश जालान, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, मिथुन चंद्रवंशी, जयशंकर सिन्हा (शिंकू), राकेश मोदी, संतोष गुप्ता, उज्ज्वल साहू, सन्नी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में मानसून कमजोर, 24 में से 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश

बोकारो में 'मुर्दे' भी ले रहे सैलरी!, दिवंगत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख का गबन, शिक्षा विभाग में हड़कंप







