चैनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
गुमला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है.

Gumla / Jharkhand (Report By- Dipak Bhaskar): गुमला जिले के चैनपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है. यह हादसा चैनपुर थाना क्षेत्र के थानाडड़गांव के पास देर रात करीब 10 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक में सवार होकर चैनपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे. इस बीच थानाडड़गांव के पास अचानक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे एक आम के पेड़ से जा टकराई.
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद तीनों के शव घंटों तक घटनास्थल पर ही प़़ड़े रहे. जब चैनपुर पुलिस को इस घटना की सूचना मिली. थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के जवानों साथ मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरु की. पुलिस ने तीनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरु की.
मृतकों की पहचान डुमरी थाना इलाके के उजड़ा गांव के रहने वाले आर्यन टोप्पो पिता- कुलदीप टोप्पो; संजीत केरकेट्टा पिता- स्व. घुमेश्वर केरकेट्टा; अक्षय केरकेट्टा पिता-जितेंद्र केरकेट्टा के रुप में हुई है. घटना के बाद जैसे ही परिजनों की इसकी सूचना मिली. उनका रो-रोकर बुरा हाल है, परिजनों में कोहराम मच गया है.
मृतक संजीत केरकेट्टा की मां बिमला केरकेट्टा ने रोते हुए बताया कि तीनों युवक घर से पुटरूगी जाने की बात कहकर घर से निकले थे. लेकिन रास्ते में ही इस भयानक हादसे के शिकार हो गए. वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की वितृत जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 20 जून से शुरू होगी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 7 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन

महागामा के नए DSP वरुण रजक का बड़ा बयान, कहा- अपराधियों की अब खैर नहीं







