जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से युवक सुमन मंडल की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर टाटा-हाता मार्ग जाम किया।

Jamshedpur: पोटका थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर पावरू मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के उरुगुटू निवासी सुमन मंडल के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टाटा-हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश शुरू की और स्थिति को संभालने में जुट गई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







