Valentines Day 2026: आज यानी 14 फरवरी 2026 को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे (Valentines Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है. वैलेंटाइन डे पर आज फिजाओं में प्यार का खुमार छाया हुआ है. यह दिन लव बर्ड (प्रेमी जोड़े) और न्यूली मैरिड कपल्स के लिए बेहद ही खास और स्पेशल होता है जिसे वे अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं. आज के दिन कपल्स एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हैं एक दूसरे को अच्छी-अच्छी गिफ्ट्स देते हैं बाहर डिनर प्लान करते हैं लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं.
बता दें, फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है. इस महीने में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है इसकी शुरूआत वैलेंटाइन डे वीक के रुप में 7 फरवरी से होती है जिसका समापन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन होता है. 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच के प्रत्येक दिन अलग-अलग डे (दिवस) सेलिब्रेट किया जाता है. जिसमें 7 फरवरी- Rose Day, 8 फरवरी – Propose Day, 9 फरवरी – Chocolate Day, 10 फरवरी – Teddy Day, 11 फरवरी- Promise Day, 12 फरवरी- Hug Day, 13 फरवरी – Kiss Day और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.
हिम्मत जुटाकर कह डाले प्यार के 3 अनमोल शब्द
वैलेंटाइन डे के दिन किसी को चाहने वाले लोग अपने दिल की बात जुबां पर लाते हैं, न जाने कई महीनों और साल से मन ही मन किसी से जो लोग प्यार तो करते हैं, लेकिन उनसे प्यार का इजहार करने से डरते थे. आज 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन वे खुलकर और बिना किसी घबराहट के दिल की बात जाहिर कर देते हैं. अगर आप ने भी किसी से प्यार किया है और इजहार करने से डर रहे हैं तो आज आप उसे प्रपोज करने की हिम्मत जुटाते हुए प्यार के तीन अनमोल शब्द 'आई लव यू' कह ही डालें.









