7 जून को खिताब का फैसला, कोल्हान-पलामू के बीच होगा मुकाबला
झारखंड वीमेन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचीं कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स. 7 जून को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला.

झारखंड में आयोजित वीमेन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स ने प्रवेश कर लिया है। फाइनल मैच 7 जून को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हान डायनामोज ने सिर्फ 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की इस 7 विकेट से बड़ी जीत में आनंदित किशोर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी अपने नाम किया।
दिन का दूसरा मुकाबला छोटानागपुर ब्लास्टर्स और संताल चैलेंजर्स के बीच खेला गया, जिसमें छोटानागपुर की टीम ने 9 रन से मैच जीता। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संताल चैलेंजर्स की टीम 9 रन से पीछे रह गई। उनकी पूरी टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना पाई। इस मैच में देवयानी प्रसाद ने प्लेयर ऑफ द मैच जीता। अपना अंतिम मुकाबला जीतने के बाद भी छोटानागपुर की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
अब सबकी निगाहें 7 जून को होने वाले फाइनल मैच पर टिकी हैं, जिसमें कोल्हान और पलामू की टीम आमने-सामने होंगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में दो कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत: बाइक सवार एक बच्चे की मौत, कई घायल

गोड्डा में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, बकरी चरा रहे किसान की मौके पर मौत







