'अय्याश' ASI की तीन आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
गुमला के एएसआई की अय्याशी करते आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रही है. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. साथ ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं का भी सामना करना पड़ रहा है.

Gumla, Jharkhand: गुमला में रविवार के दिन ही पुलिस महकमे से जुड़े दो आपत्तिजनक प्रसंग तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली से जुड़ा, जिसमें वो किसी महिला के साथ नजर आ रहा है. वहीं दूसरा ASI मनोज पासवान का वीडियो. जिसमें घोर आपत्तिजनक अवस्था में पुलिस अधिकारी दो आदिवासी लड़कियों के साथ नजर आ रहा है. वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद जिले भर में कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं. वहीं पुलिस विभाग की जनता के प्रति जवाबदेही व कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
पुलिसकर्मियों की मनमानी के कारण पुलिस विभाग को शक की निगाह से देखा जाता रहा है. लेकिन ऐसे भद्दे वीडियो को देख सोशल मीडिया में लोगों की और तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. लोगों का कहना है कि लगातार विवादों में घिर रहे पुलिसकर्मियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने से विभाग की छवि खराब हो रही है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी मनोज पासवान पर एक महिला सिपाही और एक सहायक महिला पुलिसकर्मी ने गंभीर आरोप लगाए थे. शिकायत में महिला सिपाही ने कहा था कि पति की मौत के बाद नौकरी के सिलसिले में उसकी पहचान मनोज पासवान से हुई थी. आरोप के अनुसार एएसआई ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दिया और वर्षों तक शोषण करता रहा. महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी ने गुप्त रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी.
उक्त मामले में कार्रवाई के बाद मनोज पासवान जेल में बंद था और हाल ही में बाहर निकला है. अब नए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उच्च अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और जांच कराई जा सकती है.
इस संबंध में एसपी से टेलीफोनिक पूछे जाने पर कहा कि मामला उनके संज्ञान में है. उन्हें भी वीडियो मिली है. वीडियो की जांच की जा रही है. जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







