Ranchi के अरगोड़ा में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, 1 की मौत
राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है जिसमें एक की मौत हो गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है

Ranchi News: राजधानी रांची में एक परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की. जिसमें एक की मौत हो गई है. बता दें, यह पूरा मामला अरगोड़ा थाना इलाके स्थित न्यू एजी कॉलोनी के मंदिर मार्ग के पास का है. जहां एक घर में मां ने अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ खुदकुशी की कोशिश की.
मां-बेटी की हालत बेहद गंभीर
इस मामले में बेटे मिहिर शेखर किट्टू की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि मां स्नेहा अखौरी और बेटी सौम्या की हालत बेहद गंभीर है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते है मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए तुरंत गुरुनानक अस्पताल भेजा.
वहीं, मामले को लेकर बताया जा रहा है कि तीनों ने घर की आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह कदम उठाया है हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुट गई है.
रिपोर्ट- तनय खंडेलवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








