भागलपुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे 3 अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. मामला भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र का है जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है.

Bihar (Bhagalpur): भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को सफलता हासिल हुई है. दरअसल. पुलिस ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में आए तीन अपराधियों को दबोच लिया है. साथ ही उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि हबीबपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी अपराधियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इलाके में संदिग्ध रुप से भ्रमण किया जा रहा है. जिसके बाद शीघ्र ही पुलिस टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को मौके से दबोच लिया. तीनों की पहचान मो. अदनान, सुनील और अरूण के रुप में की गई है. मामले की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी मो. अदनान का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है कुछ दिन पहले मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर के सामने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह पटाखे फोड़ते और अवैध हथियार लहराते हुए साफ नजर आ रहा था.
फिलहाल तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है. गिरफ्तार तीनों से पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है, पुलिस उनसे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किस तरह की आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.
रिपोर्ट- अजय कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






