गोड्डा में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं ! मोर्चा संभालने खुद सड़कों पर उतरे SP
गोड्डा पुलिस के कप्तान मुकेश कुमार खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे हैं. इस बीच अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपके लिए यह भारी पड़ सकता है.

Godda / Jharkhand (Report By- Prince Yadav): गोड्डा जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में हो रही मौतों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. लेकिन अब गोड्डा जिला पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है, और जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
गोड्डा पुलिस के कप्तान मुकेश कुमार खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे हैं. इस बीच अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपके लिए यह भारी पड़ सकता है. एसपी जिले की सड़क पर उतर चुके हैं.
आप बगैर हेलमेट दिखे तो जबरदस्त फटकार मिलेगी और अगर ओवरलोडिंग दिखी तो कार्रवाई तय होगी. बता दें, पुलिस कप्तान मुकेश कुमार ने सड़क पर बिना हेलमेट पहले वाहन चलाने वालों की जमकर क्लास लगाई है. वहीं जो लोग नियमों का पालन करते दिखे, उन्हें शाबाशी दी.
जिला एसपी ने साफ कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है. हमारी आपसे अपील है कि अगर आप भी सड़क पर निकल रहे हैं. तो हेलमेट जरूर पहनें. क्योंकि अब गोड्डा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की नजर और कार्रवाई दोनों तेज हो गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







